Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उमा भारती ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, POK में निकालें भारत जोड़ो यात्रा

Published

on

Uma Bharti Rahul Gandhi

Loading

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में इस यात्रा की कोई जरूरत नहीं है।

हिंदू धर्म को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास भगवान राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर ‘पेटेंट’ नहीं है और कोई भी उन पर विश्वास कर सकता है।

राहुल POK में निकालें भारत जोड़ो यात्रा

भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मकसद पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, भारत कहां टूट रहा है? भारती ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा) को हटा दिया है और भारत को पूरा जोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह यात्रा POK (पाक अधिकृत कश्मीर) में करनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

BJP का श्रीराम और हिंदू धर्म पर पेटेंट नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राम और हनुमान या हिंदू धर्म पर पेटेंट नहीं है। कोई भी उन पर विश्वास कर सकता है। उन्होंने कहा कि राम, तिरंगा, गंगा और गाय में विश्वास भाजपा ने नहीं, बल्कि यह उनके भीतर पहले से ही था, अंतर यह है कि हमारी आस्था राजनीतिक लाभ से परे है।

शराब पर प्रतिबंध पर क्या बोलीं?

मप्र में शराब पर प्रतिबंध लगाने की अपनी मांग को लेकर अब उमा भारती के सुर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। हमेशा शराब पर प्रतिबंध की बात करने वालीं उमा ने कहा कि अब उन्होंने इस बात पर एक रेखा खींच दी है और वे वही करेंगी जो भाजपा तय करेगी।

Uma Bharti targets Rahul Gandhi, Uma Bharti on Bharat Jodo Yatra, Uma Bharti, Uma Bharti latest statement,

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending