Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

यूकेडी का उत्तराखंड बचाओ-उत्तराखंड बसाओ अभियान एक जून से

Published

on

उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड बचाओ-उत्तराखंड बसाओ अभियान, यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी

Loading

उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड बचाओ-उत्तराखंड बसाओ अभियान, यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी

UKD Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) उत्तराखंड बचाओ-उत्तराखंड बसाओ अभियान के तहत एक जून से शंखनाद यात्रा शुरू करने जा रही है। गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में यह यात्रा 15 जून तक संचालित होगी। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रस वार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक जून को यात्रा कार्यालय से शहीद स्थल एवं स्व. बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की जायेगी। 15 जून को यात्रा का समापन द्वाराहाट में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनी एण्ड मसल्स की राजनीति चल रही है। भाजपा कल तक जिन पर आरोप लगाती थी, आज उन्हीं के साथ गलबहियां डाल घूम रही है। जिस तरह से प्रदेश में गत दो माह में जो राजनैतिक हालात रहे, इससे भाजपा-कांग्रेस का चरित्र जनता के सामने उजागर हो चुका है। त्रिपाठी ने यूकेडी की टूट पर कहा कि निर्वाचन आयोग से हमें असली यूकेडी की मान्यता मिली है।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending