Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रूडो का व्हाइट हाउस में स्वागत, जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर जोर

Published

on

ट्रूडो का व्हाइट हाउस में स्वागत, जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर जोर

Loading

ट्रूडो का व्हाइट हाउस में स्वागत, जलवायु परिवर्तन में सहयोग पर जोर

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का व्हाइट हाउस में स्वागत किया। इस दौरे के दौरान दोनों देशों का जलवायु परिवर्तन पर सहयोग को बढ़ावा देने और व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर है।

व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान में कहा गया कि अमेरिका व कनाडा पिछले साल पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। दोनों देश जल्द से जल्द समझौते में शामिल होने और इस पर हस्ताक्षर करने को वचनबद्ध हैं।

जलवायु परिवर्तन संबंधित प्रतिबद्धताओं को हासिल करने की एक कोशिश के तहत दोनों देशों ने 2050 तक तेल व गैस सेक्टर से मीथेन गैस के उत्सर्जन को कम करने का संकल्प लिया है।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में ट्रूडो की मौजूदगी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दोनों देश सागरों के उफनने, हिम खंडों के पिघलने, ग्लेशियर और समुद्री बर्फ के धीरे-धीरे लुप्त होने से घबराए हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “हम पेरिस समझौते को पूरी तरह लागू कराने पर ध्यान दे रहे हैं। हम स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में हमारे निवेश को दोगुना करने पर काम कर रहे हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending