Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ये जनजाति मरने के बाद मुर्दे को जलाती नहीं, सिर्फ़ खाल गलने तक भूनती है और फिर..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश-विदेश में ऐसी कई प्रथाएं हैं जो आप नहीं जानते होंगे। हम दावा करते हैं कि अगर आप जान जाओ तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चाहे भारत में अघोरियों की जीवन शैली हो या भारत के बाहर पारसी समुदाय का अंतिम संस्कार हो। वो कहानियां कभी। आज आपको सुनाएंगे कहानी एक ऐसी जनजाति की जो मरने के बाद मुर्दे को पूरा नहीं जलाती बल्कि सिर्फ खाल गलने तक भूनती है और फिर ममी बना कर हमेशा-हमेशा के लिए अपने पास सुरक्षित रख लेती है।

पापुआ न्यू गीनिया में एक दानी नाम की जनजाति है। यहां मृतक के शरीर को आधा जलाकर सालों-साल तक ममी बना कर अपने घर में रखा जाता है। इसके पीछे वजह बताई जाती है कि वो अपने परिवारिक सदस्य को मरने के बाद श्रद्धांजलि देना चाहते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां मुर्दे को पहले जलाते हैं। फिर आधे जले हुए शरीर को आग से निकाल कर ममी के रूप में रखा जाता है। इतिहास में पढ़ने को मिलता है कि पुराने ज़माने में इजिप्ट में मुर्दों को ममी बनाने की परंपरा थी।

कई जगह मुर्दों को दफनाते हैं और कई जगह जलाते हैं। लेकिन मरने के बाद की जो प्रक्रिया यहां देखने को मिलती हो, वो वाकई हैरान करने वाली है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending