Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

टोक्यो पैरालम्पिक में भाविनाबेन पटेल ने जीता सिल्वर मेडल, सीएम योगी ने दी बधाई

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में महिला एकल वर्ग के क्लास 4 इवेंट में रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा कर दिया। हालांकि वह फाइनल में चीन की खिलाड़ी के हाथों हार गईं, लेकिन सेमीफाइनल में जीत के साथ ही उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया था।

उधर, सीएम योगी ने भी भाविनाबेन पटेल को इस जीत पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर #Paralympics की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल जी ने रजत पदक प्राप्त कर वैश्विक पटल पर समूचे देश का मान बढ़ाया है। आपकी इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं! जय हिंद!

पहली बार पैरालम्पिक में शामिल हुईं भाविना के रजत पदक जीतने से भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में अपना पहला पदक हासिल किया। भाविना ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर लिया था। उनकी कोशिश स्वर्ण जीतने की थी, हालांकि ऐसा हो नहीं सका।

लेकिन भाविना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में इस इवेंट में कोई पदक जीता है।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending