Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज कोरोना से जुड़े कई प्रतिबंध हो जाएंगे समाप्त, इन बातों का रखना होगा ख़याल

Published

on

Loading

कोरोना के मामलों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए सरकार ने 31 मार्च से कोविड प्रतिबंधों को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक लोगों को सावधान रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है। दो साल पहले कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था और इसके बाद कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे।

24 मार्च को केंद्र सरकार ने पहली बार डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट 2005 के तहत गाइडलाइन जारी की थी। पिछले दो सालों में इस आदेश में कई बार परिवर्तन भी किए गए। 22 मार्च को सभी राज्यों के सचिवालयों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले दो साल में जांच, निगरानी, कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग, ट्रीटमेंट, वैक्सिनेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

इस पत्र में कहा गया था कि 31 मार्च से सभी कंटेनमेंट मेजर खत्म कर दिए जाएंगे। केंद्र ने यह भी कहा है कि हो सकता है कि अब डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत प्रतिबंध लगाने की जरूरत न पड़े। हालांकि कुछ सावधानियां जरूरी बताई गई हैं। दुनियाभर के कई देशों में इन दिनों कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा देखा गया है। बीते 24 घंटे में यहां 123 नए केस दर्ज किए गए। बीते एक दिन में एक मरीज की कोरोना की वजह से मौत भी हो गई। हालांकि इससे पहले तीन दिनों से कोविड से किसी की मौत नहीं हो रही थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending