Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से की गई थी हत्या, सनसनीखेज वीडियो आया सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि किस तरह गोगी गैंग के चार बदमाशों ने टिल्लू ताजपुरिया की नुकीले हथियारों से वार कर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बदमाश दीवार कूदकर टिल्लू ताजपुरिया के सेल में दाखिल हुए और नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया।

सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर जीतेंद्र गोगी गैंग के बदमाश टिल्लू ताजपुरिया के सेल में दाखिल होते हैं और उस पर टूट पड़ते हैं। टिल्लू बचने के लिए बैरक के अंदर भागता है लेकिन वह बैरक के दरवाजे को बंद नहीं कर पाता है। इसके बाद बदमाश नुकीले हथियारों से लगातार उसपर वार करते हैं। इसके बाद टिल्लू को बैरक से खींचकर बाहर लाते हैं और वहां भी उसपर लगातार नुकीले हथियारों से वार करते हैं। इस हमले में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो जाती है।

सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया (33) को कड़ी सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था। चार हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने ताजपुरिया पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। चारों जितेंद्र गोगी गैंग के हैं जिसकी हत्या का आरोप ताजपुरिया पर है। चारों आरोपी उसी वार्ड के फर्स्ट फ्लोर पर रखे गये थे। इन लोगों ने लोहे की जाली को काटा और चादर की सहायता से नीचे उतर आए और टिल्लू ताजपुरिया पर हमला कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending