Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतवंशी रेडियो होस्ट की हत्या की साजिश रचने में न्यूजीलैंड में तीन खालिस्तानी कट्टरपंथी दोषी करार

Published

on

Three Khalistani radicals convicted in New Zealand

Loading

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड में एक भारतवंशी की हत्या की साजिश रचने के मामले में तीन खालिस्तानी आतंकियों को दोषी पाया गया है। बताया गया है कि इन तीनों ने ऑकलैंड में रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या की साजिश रची थी। हरनेक खालिस्तानी विचारधारा के कट्टर आलोचक रहे हैं और इसलिए वे इन कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय सर्वजीत सिद्धू इस मामले का मास्टरमाइंड था। उसने हत्या की कोशिश के आरोपों को कबूल लिया है। वहीं, 44 वर्षीय सुखप्रीत सिंह को उसके सहयोग के लिए दोषी ठहराया गया है। ऑकलैंड के रहने वाले एक तीसरे व्यक्ति (जिसका नाम बताए जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है) को खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बोलने वाले हरनेक सिंह पर हमले की साजिश रचने और उनके खिलाफ माहौल बनाने का दोषी ठहराया गया है।

मामले में सुनवाई के दौरान जज मार्क वुलफोर्ड ने सिख समुदाय की सुरक्षा और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ कठोरता से रोक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सजा सुनाने के मामले में हमें बिल्कुल अलग नजरिया अपनाना होगा।

यह है मामला

गौरतलब है कि हरनेक सिंह नेकी पर 23 दिसंबर 2020 को हमला हुआ था। खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने घात लगाकर रास्ते में उन पर हमला कर दिया था। कट्टरपंथियों से भरी तीन कारों ने पहले उनका पीछा किया गया, इसके बाद उन्हें बारी-बारी से करीब 40 बार चाकू से गोदा गया। नेकी की जान बचाने के लिए उनकी कई सर्जरी हुईं। चोटें कितनी गंभीर थीं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेकी को 350 टांके लगाए गए थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending