Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले आज गिड़गिड़ा रहे हैं: सीएम योगी

Published

on

Gola assembly by-election

Loading

लखीमपुर। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा उपचुनाव (Gola assembly by-election) में भाजपा ने पूरी कैबिनेट उतार दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के तमाम मंत्रियों समेत संगठन के बड़े पदाधिकारियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

कृषि आधारित SSME उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु यूपी में होगा राष्ट्रीय सेमिनार

एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, सांड से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

इसी क्रम में आज प्रचार के लिए गोला गोकर्णनाथ पहुंचे सीएम योगी ने कहा बाबा गोकर्णनाथ जी की पावन धरा पर उमड़ा अथाह राष्ट्रवादी जन-सैलाब यहां उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय का सिंहनाद है। कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति गोला वासियों का यह अटूट विश्वास उद्घोष कर रहा है कि यहां हर बूथ पर कमल का फूल खिलेगा।

सीएम योगी ने कहा अन्नदाता किसानों को आश्वस्त कर रहा हूँ कि आपके गन्ने के एक-एक रूपए का भुगतान होगा,हमने गन्ना विभाग और चीनी मिलों को कह दिया, अगर किसी ने कोताही की तो हमारी जेल भ्रष्टाचारियों का इंतज़ार करती है,अपराधियों के लिए जेलें खुली है।

उन्होंने कहा बड़े-बड़े माफिया जो गरीबो की जमीनों पर कब्जा करते थे,सीना तान के चलते थे आज वो दुम दबाकर गिड़गिड़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। हमने तय किया है जो किसी गरीब,कमजोर निरीह बहन बेटियों के लिए संकट बनेगा, हमारी सरकार उसकी संकट बन जाएगी। उन्होंने यह भी कहा चुनाव जबरदस्ती नहीं जीता जाता, मतदाताओं के आशीर्वाद से जीता जाता है।

क्यों हो रहा चुनाव

लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा में तीन नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां के भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरी की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने उनके बेटे अमन गिरी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा में ही बताया जा रहा है।

Gola assembly by-election, Gola assembly by-election news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending