Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

हमारी एकता में ही देश की अखण्डता है: डॉ. रूपल अग्रवाल

Published

on

Pledge for Unity

Loading

लखनऊI ‘राष्ट्रीय एकता दिवस-2022’ के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व सरोज-लाल जी मेहरोत्रा भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक भारत के शिल्पी, भारत के बिस्मार्क, लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जन्म जयंती पर “श्रद्धांपूर्ण पुष्पांजलि व Pledge for Unity” कार्यक्रम का आयोजन सरोज-लाल जी मेहरोत्रा भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गोमती नगर, लखनऊ में किया गयाI

कार्यक्रम में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका निवेदन, डॉ. छवि निगम, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश में एकता व अखण्डता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण की व यूनिटी चेन बनाकर “हम सब एक हैं” का नारा बुलंद कियाI

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुयी तत्पश्चात डॉ. रूपल अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि, “आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई देती हूँI जैसा की हम सभी जानते हैं आज हम स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जन्म जयंती मना रहे हैं जिसे पूरे देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हैI

सरदार पटेल कहा करते थे कि “एकता के बिना जनशक्ति नहीं है और शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है, विश्वास और शक्ति दोनों किसी महान कार्य को करने के लिए आवश्यक हैI अतः अगर हम अपने देश को राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं तो हमें एकता की शक्ति को पहचानना होगा और आगे बढ़ना होगा क्योंकि हमारी एकता में ही देश की अखण्डता हैI”

डॉ० अलका निवेदन ने हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि, “आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हम सब सादर नमन करते हैं व उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की शपथ लेते हैI मैं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ह्रदय से आभारी हूँ कि उन्होंने आज यह कार्यक्रम आयोजित किया व आशा करती हूँ कि आगे भी हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा जिसमें हमें हमारे देश के महापुरुषों के बारे में और अधिक जानने का मौका मिलेगा I”

डॉ० छवि निगम ने कहा कि, “किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे I इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता हैI वल्लभभाई झावेरभाई पटेल, जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थेI

वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता थे जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत, स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन कियाI गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर (597 फीट) ऊँची लोह प्रतिमा (स्टेचू ऑफ़ यूनिटी) का निर्माण किया गया है जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा हैI

Pledge for Unity, Pledge for Unity news, Pledge for Unity latest news,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending