Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बचकर रहना इस खतरनाक डिवाइस से, बिना इंटरनेट लोगों की पल-पल की लोकेशन बता देता है!

Published

on

डिवाइस

Loading

अमेरिकी स्टार्टअप लिंक ने बिना इंटरनेट कनेक्शन के लोगों को ट्रैक करने का डिवाइस ईजाद कर लिया है। अब इससे किसी भी इंसान की रियल टाइम लोकेशन को बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के ट्रैक किया जा सकता है। कौन कहां जा रहा है ये सब इस डिवाइस की मदद से पता किया जा सकता है।

डिवाइस

साभार इंटरनेट

बता दें कि इस ट्रैकर से 12 अन्य डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते है। एक ही जगह पर पहुंचने के लिए  एक होम लोकेशन की भी सुविधा इसमें दी गई है। इस डिवाइस को अमेरिकी गैजेट कंपनी LynQ द्वारा तैयार किया गया है। यह कंपनी की पहली डिवाइस है जिसका नाम भी कंपनी ने अपने नाम पर रखा गया है।

डिवाइस

साभार इंटरनेट

इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को बस दो Lynq डिवाइस को पेयर करने के बाद कमर पर टांग लेना है। उसके बाद यह दूसरा डिवाइस अपकी सटीक लोकेशन की जानकारी देने लगेगा। यह डिवाइस 4.8 किलोमीटर की रेंज में काम करता है।

एक बार चार्ज करने पर इसे तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कम्पनी ने बताया है कि इसके पेयर्स यानी जोड़े को नवम्बर के महीने तक 298 डॉलर (लगभग 20 हजार रुपए) में उपलब्ध करने की जानकारी है।

 

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending