Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर से ज्यादा क्यूट है इस टीवी एक्ट्रेस के जुड़वा बेटे, फोटो देख रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

बॉलीवुड और ई टीवी रियलिटी शो में काम कर चुकी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ शादी की। लेकिन शादी के कई सालों बाद भी कश्मीरा शाह मां नहीं बन पाई। कुछ समय पहले अपने इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी करीब 14 प्रेगनेंसी फेल हुई थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, उसके बाद कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक सरोगेसी जैसी तकनीक की मदद से दो जुड़वा बेटों के पैरेंट बने। जिनका नाम कश्मीरा ने असर और नोह रखा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

वैसे तो तैमूर अली खान को आप जानते ही होगे। अपनी क्यूटनेस के चलते तैमूर ज्यादा फेमस है। लेकिन सच कहे तो कश्मीरा के दोनों बेटे तैमूर अली खान से क्यूट है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

हाल ही में कश्मीरा शाह अपने दो जुड़वा बेटों के साथ फिल्म निर्माता मोहित सूरी की बेटी की जन्मदिन पार्टी में अपने दोनों बेटों के संग पहुंची थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रादेशिक

महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस के एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया है।

कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी। साहिल ने ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। इसके बाद वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

बता दें कि इस सट्टेबाजी एप के जरिए लोगों को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए शिकायत दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल किए हैं।

Continue Reading

Trending