Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दो महिलाएं फिर बनीं आदमखोर बाघ का शिकार, अब तक 9 की ले चुका है जान

Published

on

आदमखोर बाघ

Loading

बगहा (बिहार)। बिहार के बगहा में एक आदमखोर बाघ कई महीनों से लोगों की जान ले रहा है। आज भी यहां के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के इस बाघ ने फिर दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। आज की घटना को लेकर 9 माह के भीतर अब तक कुल 9 लोगों को आदमखोर बाघ ने तक अपना शिकार बना लिया है। 3 दिनों के अंदर बाघ ने 4 जाने ली हैं।

आज बाघ के हमले में मृत की पहचान बलुआ गांव के सिमरिकी देवी पत्नी स्व. बहादुर यादव एवं उसका बेटा शिवम कुमार और बबिता देवी (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में ग्रामीण गन्ना के खेत में घेरा बनाकर कर बाघ को खोज कर रहे है।

बाघ के आतंक को देखते हुए वन विभाग के अनुरोध पर एनटीसीए ने बाघ को मारने की अनुमति दी है। जिसके लिए डीएम ने भी वन विभाग से बाघ को मारने के लिए पत्र दिया था। कल शुक्रवार को प्रमंड- एक डीएफओ प्रद्युमन गौरव ने बताया कि बाघ को मारने की आदेश जारी हो गए हैं। पैदल ट्रैकिंग कर उसका लोकेशन पता किया जाएगा फिर उसे या तो पकड़ा जाएगा या फिर मार दिया जाएगा।

आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति मिलने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि 24 से 48 घंटे के अंदर वन विभाग राहत की खबर सुनाएगी लेकिन सारे कयास उल्टे हो गए। 27 दिनों से वन विभाग की 400 संख्या की टीम बाघ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

बाघ को मारने के लिए बिहार के एसटीएफ की भी तैनाती की गई है। बाघ के बार बार लोकेशन बदलने से काफी दिक्कतें आ रही है। आदमखोर बाघ के खौफ से इलाके में ग्रामीण दहशत में जी रहे है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending