Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं, DGCA के अधिकारियों ने दी जानकारी

Published

on

The plane that crashed in Badakhshan

Loading

काबुल। अफगानिस्तान में मोरक्को का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एक चार्टर्ड विमान है, जो अज्ञात स्थान की ओर जा रहा था। पहले अफगान मीडिया ने दावा किया था कि यह भारतीय यात्री विमान था, जिसने रूस की राजधानी मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त में क्रैश हुआ है। इस प्रांत की सीमा चीन, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। हालांकि, अभी तक विमान हादसे की सटीक जगह का पता नहीं चल सका है।

भारत सरकार ने क्या बताया

भारत के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि अफगानिस्तान में कोई भारतीय विमान हादसे का शिकार नहीं हुआ है।

अफगानिस्तान के प्रांतीय प्रवक्ता ने दी जानकारी

बदख्शां प्रांत के प्रांतीय सूचना विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा, “विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है लेकिन स्थान अभी तक ज्ञात नहीं है। हमने टीमें भेजी हैं लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंची हैं।” उन्होंने कहा, “हमें सुबह स्थानीय लोगों ने सूचित किया।” यह प्रांत हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जहां अफगानिस्तान का सबसे ऊंचे पर्वत माउंट नोशाक स्थित है। माउंट नोशाक की ऊंचाई समुद्र तल से 7,492 मीटर (24,580 फीट) है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending