Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

जिन्होंने भगवान राम को जीवंत किया, अब मेरठ की पहचान उनसे बनने जा रही है : सीएम योगी

Published

on

Loading

मेरठ। तीन दशक पहले जिस तरह अरुण गोविल ने रामायण में मजबूती के साथ श्रीराम के जीवन को जीवंत किया था, आज वो मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। अरुण गोविल अब मेरठ में इतिहास रचेंगे, क्योंकि मेरठ इतिहास में दर्ज नहीं होता, बल्कि ये हमेशा इतिहास रचता है। ये बातें बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने शहर के डॉक्टर, प्रोफेशनल्स, सीए, टीचर्स और उद्यमियों के बीच पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में मतदान की अपील की।

सीएम योगी ने मेरठ के वर्तमान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सहजता और ईमानदारी के साथ अपना उत्तराधिकारी अरुण गोविल जी को चुना है। अरुण गोविल जिन्होंने तीन दशक पहले कालजयी धारावाहिक रामायण में श्रीराम के जीवन का अभिनय करके लोकप्रियता हासिल की और कोरोना काल में भी यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बना, इससे दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ गई। अब अरुण गोविल मेरठ की पहचान बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले हमारे पर्व और त्योहारों में ज्यादातर फूहड़ गीत बजाए जाते थे। मगर इस बार एक गीत जो हर जगह बजता दिखा कि ‘जो राम को लाए हैं…।’ सुनकर बहुत सुकून हुआ। यही बदलाव का सूचक है। उन्होंने कहा कि पहले होली पर ‘होली खेले रघुवीरा अवध में…’ गीत गाये जाते थे, मगर जब हम अयोध्या जाते थे तब वहां होली खेलते रघुवीर नहीं मिलते थे। इस बार अयोध्या में श्रीराम ने पूरी भव्यता के साथ होली खेली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में हो रहे परिवर्तनों का साक्षी आज पूरा देश बन रहा है। यहां 32 हजार करोड़ रुपये से रैपिड रेल का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से मेरठ के लोग एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बनाया जा रहा है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए कहा कि यही विकास की तस्वीर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार इसीलिए जीत रहे हैं क्योंकि उन्होंने देश में विकास करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में आज सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद पर लगाम लगी है। पहले धारा 370 हटाने की किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने उसे भी हटाया कर दिखाया है। उन्होंने जनता से पूछा किया जो पीएम मोदी ने किया है क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर पाती? सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है लेकिन, विपक्ष ने हमेशा जातिवाद को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पूरब, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण कहीं चले जाएं, 18वीं लोकसभा में जनता के सामने कभी भी असमंजस की स्थिति नहीं है। जनता के सामने हर तरफ विकास ही विकास है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगा। इसके साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी और देश ग्लोबल लीडर बनकर उभरेगा। एक वो लोग हैं कर्फ्यू लगाते, दंगाइयों को गले लगाते थे और एक भाजपा सरकार है जो कांवड़ यात्रा कराती है और दंगाइयों को इलाज करती है। सीएम ने कहा कि बेटी और व्यापारी को सुरक्षा, युवाओं को आजीविका केवल भाजप दे सकती है।

सीएम योगी ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने मेरठ में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। कहा कि आप सब स्वयं अरुण गोविल बनकर घर-घर जाइए और जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के विजन को रखिए। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद प्रत्याशी अरुण गोविल सहित पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending