Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

स्टेज पर चढ़ प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग, दूल्हा रह गया दंग

Published

on

Loading

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के एक गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसे देखने वाले दंग रह गए। सैकड़ों लोगों के सामने वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। लोग सन्‍न रह गए। घरातियों-बरातियों का गुस्‍सा भड़के लगा कि तभी किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।

पुलिस के सामने देर रात तक चली पंचायत

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने देर रात तक पंचायत चली। आखिरकार भोर में तीन बजे जाकर ग्राम प्रधान और गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्‍तक्षेप से मामला सुलझा। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में एक लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

लड़का-लड़की करते थे एक-दूसरे से प्रेम

कुछ महीने पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया। एक दिसम्बर को लड़की की शादी के वरमाला स्टेज पर अभी दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने ही वाले थे कि प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।

सिंदूर भरने के साथ ही दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यह देख वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। बताया जा रहा है कि इसी बीच लड़की के परि‍वार के किसी सदस्‍य ने डॉयल 112 पर सूचना दे दी। इधर, दूल्हा और दुल्हन के परिवारीजनों के बीच माहौल गर्म होने लगा। स्‍टेज पर प्रेमी और प्रेमिका भी एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे लेकिन पुलिस को देखते ही प्रेमी बैकफुट पर आ गया। वह अपने घर चला गया। प्रेमी के घर चले जाने के बाद दुल्‍हन और दूल्‍हा पक्ष के लोग एक बार फिर पुलिस के कहने पर पंचायत में बैठे। सुलझ-समझौते के बाद भोर में तीन बजे दुल्‍हन की विदाई हो पाई।

Also Read-दरोगा से हुई अभद्रता, युवक ने जम कर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending