ऑफ़बीट
हाथी ने सड़क किनारे आराम से खाया गोलगप्पा, आपने देखा क्या?
तेजपुर। गोलगप्पा (Golgappa) खाते हुए इंसानों को तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन क्या किसी हाथी को आपने गोलगप्पा (Golgappa) खाते हुए देखे है, अगर नहीं तो यहाँ इस वीडियो में देखिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है।
#viralvideo elephant eating a #Panipuri pic.twitter.com/OJ4Yp7tY40
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 11, 2022
इन दिनों असम के तेजपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे एक हाथी गोलगप्पे खाते हुए दिखाई दे रहा है। गोलगप्पे बेंचने वाला हाथी की सूंड में गोलगप्पे रक्ग दे रहा है और हाथी आराम से खा ले रहा है।
लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। यदि आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद कहने से नहीं चूकेंगे।
यह भी पढ़ें
300 किमी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचा यह बच्चा, हैरान करने वाली है वजह
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के सर्वागीण विकास पर योगी सरकार का फोकस
वहीं, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो भी हाथी का है, जिसमें वह कटहल खाते हुए दिख रहा है। वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक हाथी सूंड से कटहल को तोड़कर खा रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी ने लिखा था, ”कटहल हाथियों के लिए वैसा ही होता है, जैसा इंसानों के लिए आम होता है।” जब हाथी ने कटहल पेड़ से खा लिया तो वहां आसपास खड़े लोगों ने खुशी भी जताई।
Jackfruit is to Elephants what Mangoes are to humans.. and the applause by humans at the successful effort of this determined elephant to get to Jackfruits is absolutely heartwarming 😝
video- shared pic.twitter.com/Gx83TST8kV
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) August 1, 2022
Elephant eating Golgappa, Elephant eating Jackfruit, Golgappa, Golgappa news,
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस