Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कैसे होगी ट्रंप से भेंट? जिससे पूरी दुनिया डरती है, वो प्लेन से डरता है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर ख़बरों की माने तो एक इंसान जिसने अपने धमाकों से जापान को भूकंप के झटके और सुनामी दी, जिसने धरती की भौगोलिक स्थिती बदल दी। वो इंसान प्लेन में उड़ने से डरता है, वो भी अपने खुद के प्लेन में। ये ‘वो इन्सान’ और कोई नहीं, किम जोंग उन ही हैं। हाँ, वहीं जो नार्थ कोरिया के तानाशाह कहलाते हैं।

अभी कुछ दिनों पहले ये तानाशाह चीन गए थे। जहाँ उन्होंने एक ट्रेन से सफ़र किया था। उस ट्रेन की चर्चा इतनी ज्यादा हुई कि लोग उनके दौरे का उद्देश को ही भूल गए। क्योंकी ये ट्रेन बख्तरबंद थी। बताया तो यहाँ तक जाता है कि वो अपने आप में एक चलती फिरती युद्ध टैंक थी। खैर, आपने गौर किया कि तानाशाह ने ट्रेन से ही सफ़र क्यों किया? प्लेन से क्यों नहीं किया? असल में किम जोंग उन को अपने अधिकारिक प्लेन से उड़ान भरने में डर लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके पास जो प्लेन है वो राईट बंधुओं से भी पहले के ज़माने का मालूम पड़ता है।

जानकारों की मानें तो असल में ये प्लेन शीतयुद्ध के समय का है और इतनी खराब हालत में है कि इससे उड़ान नहीं भरी जा सकती। अगर उड़ान भरी तो कभी भी ईंधन के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ सकती है। नहीं समझे? सरल भाषा में कहें तो इतना ख़राब माइलेज देता है कि एक बार टंकी फुल करा के युरोप तक भी नहीं जाया जा सकता। ऐसे में ट्रम्प से तानशाह की मुलाकात कैसे होगी?

असल में दोनों देशो के बीच जून में मुलाकात तय की गई है। इस बैठक की जगह और तारीख तो अभी तय नहीं है लेकिन दोनों देशो के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कई अहम् मुद्दों पर बातचीत होगी। मुलाकात कहीं भी हो, ट्रम्प को अपना प्राइवेट जेट लेकर दनदना के पहुँच जाएंगे लेकिन दुनिया को दहलाने वाले पैदल तानाशाह कैसे जाएंगे?

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending