Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आतंकवादियों ने भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी से राइफल छीनी

Published

on

जम्मू एवं कश्मीर का बड़गाम जिला, भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद चोपान

Loading

जम्मू एवं कश्मीर का बड़गाम जिला, भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद चोपान

terrorist

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के सुरक्षाकर्मी की सर्विस राइफल छीन ली। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने बड़गाम जिले के पंजान (चदूरा) गांव के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद चोपान के सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल बशीर अहमद पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया, “खबर है कि सुरक्षाकर्मी को काबू में करने वाले आतंकवादियों ने उसका हथियार छीन लिया।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।”

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending