Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : ट्रक, ऑटो की टक्कर, तीन की मौत

Published

on

बिहार के बेगूसराय जिले, ऑटो और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Loading

बिहार के बेगूसराय जिले, ऑटो और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

accident logo

बेगूसराय| बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑटो और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेघड़ा के थाना प्रभारी महेश दयाल राम ने मंगलवार को बताया कि बलिया से एक तिलक समारोह में भाग लेकर कुछ लोग ऑटो से तेघड़ा लौट रहे थे, उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर गौड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाश शर्मा, चमरू शर्मा और नरेश शर्मा के रूप में हुई है। घायलों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending