Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी हमले की साजिश में किशोर गिरफ्तार

Published

on

ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी हमले की साजिश में किशोर गिरफ्तार

Loading

ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी हमले की साजिश में किशोर गिरफ्तार

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया में एक किशोर को देश के राष्ट्रीय दिवस स्मरण के मौके पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने 16 वर्षीय किशोर को रविवार देर रात पश्चिमी सिडनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई है, जब चंद घंटों बाद प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गए सैनिकों व महिलाओं की याद में लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित होना है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य के पुलिस आयुक्त एंड्रयू साइपियोन ने सोमवार को कहा, “फिलहाल हमारा मानना है कि वह आत्मघाती हमलावर है।”

उन्होंने कहा, “इस जोखिम के खतरे को टाल दिया गया है।”

पिछले साल मेलबॉर्न शहर से 14 वर्षीय लड़के सहित पांच किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। वे लोग कथित तौर पर ऐसे ही कार्यक्रमों में आतंकवादी हमले की फिराक में थे।

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (एएफपी) एनएसडब्ल्यू राज्य कमांडर क्रिस शीहन ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया व दुनियाभर में आतंकवाद से सुधार लाने की मंशा रखने वालों में कम से कम उम्र के लोग शामिल होते जा रहे हैं।”

पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने सिडनी में एएफपी मुख्यालय सहित ऑस्ट्रेलियाई सरकार की इमारतों पर हमले की साजिश रचने के सिलसिले में 20 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending