Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video : तैमूर अली खान पहुंचे गणपति बप्पा के द्वार, खूब किया मस्ती-धमाल

Published

on

Loading

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान अक्सर सुर्खियों में रहता है। इन दिनों देशभर में गणपति बप्पा की धूम हैं, ऐसे में तैमूर अली खान ने भी बप्पा के दर्शन किए और फैमिली के साथ जमकर धमाल मचाया। तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर अपने मामा आदर जैन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में तैमूर अली खान ने कुर्ता पजमा पहना हुआ है। इन कपड़ो में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। आदर तैमूर के रिमोट कंट्रोल फूटबाल लेकर आए है, तैमूर मस्ती भरे अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया तैमूर का वीडियो काफी फेमस हो रहा है।

देखें, तैमूर के गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो –

View this post on Instagram

??

A post shared by Armaan Jain (@therealarmaanjain) on

View this post on Instagram

The adventures of Mama and Tim Tim ????

A post shared by Armaan Jain (@therealarmaanjain) on

View this post on Instagram

Taimur’s Day Out

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain) on

View this post on Instagram

Pukulu keeping himself hydrated ?❤️

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi ?? (@taimuralikhanx) on

छोटे नवाब इतने क्यूट और कूल हैं, हर किसी की नजर तैमूर पर टिक जाती है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं।

Image Copyright: GOOGLE

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending