Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुनील ग्रोवर और शिल्पा के बीच हुई लाइव हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

Published

on

सुनील ग्रोवर

Loading

मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन लड़ाई के ये खबर बिल्कुल ताजी है। इन दिनों सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के बीच हाथापाई को साफतौर पर देखा जा सकता है।

सुनील ग्रोवर

साभार इंटरनेट

लेकिन अगर आपको यह लगता है कि यह दोनों सच में लड़ रहे हैं तो आप गलत हैं।  दरअसल अपने नए शो ‘जियो धन धना धन’ में सुनील और शिल्पा पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं और यह वीडियो शो का ही हिस्सा है।

सुनील ग्रोवर

साभार इंटरनेट

आपको बता दें, इन दिनों सुनील ग्रोवर का करियर बुलंदियों को छू रहा है। सुनील का यह शो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं कपिल के शो को लोगों ने सिरे से नकार दिया है।

खबर है कि जल्द ही सुनील ग्रोवर विशाल भारद्वाज की फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं। वहीं सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘भारत’ में भी सुनील की एंट्री हुई है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ में सुनील उनके खास दोस्त का रोल निभाने वाले हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending