Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सादगी की मिसाल हैं राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने वाली सुधा मूर्ति, जानें इनके बारे में सबकुछ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने का एलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मुझे ख़ुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने @SmtSudhaMurty जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “राज्यसभा में सुधा मूर्ति की उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

कौन हैं सुधा मूर्ति?

सुधा मूर्ति का जन्म उत्तरी कर्नाटक के शिगगांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. आरएच कुलकर्णी पेशे से एक सर्जन थे। उनकी मां का नाम विमला कुलकर्णी था। सूधा मूर्ति पढ़ने में बहुत अच्छी थीं। बचपन से ही उन्हें पढ़ाई का बेहतर माहौल मिला। वो एक अच्छी राइटर भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उन्होंने बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हुबली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। सुधा इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट्स के बीच दाखिला पाने वाली पहली महिला थीं। जब वह क्लास में प्रथम आईं तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक से सम्मानित किया। बाद में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री ग्रहण की।

सुधा के पति का नाम एन. नारायण मूर्ति हैं, जो इंफोसिस के को-फाउंडर हैं। दोनों ने 1978 में शादी की थी। सुधा इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। उनके बेटे का नाम रोहन मूर्ति और बेटी का नाम अक्षता मूर्ति है। अक्षता की शादी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ हुई है।
सुधा मूर्ति को भारत सरकार ने 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। इसके साथ ही, उन्हें 2006 में आरके नारायण पुरस्कार और 2023 में साहित्य अकादमी पुरस्कार व ग्लोबल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुधा को 2019 में आईआईटी कानपुर ने डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

टेल्को में नियुक्ति होने वाली पहली महिला इंजीनियर हैं सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी यानी टेल्को में नियुक्ति पाने वाली पहली महिला इंजीनियर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में एक डेवलमेंट इंजीनियर के रूप में कंपनी में शामिल हुई थीं। सुधा ने 1996 में इंफोसिस फाउंडेशन की शुरुआत की। वह बेंगलुरु यूनिवर्सिटी की विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया है। सुधा के पति ने जब इंफोसिस फाउंडेशन की स्थापना की तो उन्होंने उन्हें 10000 रुपये उधार दिए और अपनी नौकरी छोड़कर कंपनी शुरू करने में पति नारायण मूर्ति की मदद की।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending