Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्वामी ने अब अरुण जेटली पर किया हमला

Published

on

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, अरुण जेटली, बिन मांगे सलाह देने वाला

Loading

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, अरुण जेटली, बिन मांगे सलाह देने वाला

subramanian swamy arun jaitley

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को तीखे जुबानी हमलों का एक और नया मोर्चा खोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अप्रत्यक्ष हमला कर दिया और उन्हें ‘बिन मांगे सलाह देने वाला बताया।’ इस बार उन्होंने हालांकि इस्तीफे की मांग नहीं की।

स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, “लोग बिना मांगे मुझे अनुशासित रहने और चुप रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन यह नहीं समझ रहे हैं कि यदि मैं अनुशासन का सम्मान नहीं करूं तो खून-खराबा हो जाएगा।”

स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया, लेकिन स्वामी का यह ट्वीट जेटली द्वारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर झिड़की लगाने के बाद आया है। स्वामी की मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को बर्खास्त करने की मांग पर जेटली ने उनकी सार्वजनिक निंदा की थी।

अरुण जेटली ने कहा था, “पार्टी ने कहा है कि वह स्वामी के बयान से सहमत नहीं है। मैं भारतीय नेताओं के अनुशासन के संदर्भ में भी एक तथ्य रखना चाहता हूं.. आखिर हम उन लोगों पर किस हद तक हमला कर सकते हैं, जो अपने कार्यालय के अनुशासन एवं नियमों के कारण जवाब नहीं दे सकते और ऐसा एक बार नहीं, बार-बार हुआ है।”

एक अन्य ट्वीट में स्वामी ने भाजपा नेतृत्व से यह भी आग्रह किया कि वे विदेश यात्रा के दौरान मंत्रियों से पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने को कहें।

स्वामी ने लिखा, “भाजपा को हमारे मंत्रियों को विदेश में पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान पहनने का निर्देश देना चाहिए। कोट और टाई में वे बैरे (वेटर) जैसे लगते हैं।”

कई समाचार पत्रों में शुक्रवार को जेटली और बैंक ऑफ चाइना के अध्यक्ष की बीजिंग में हुई मुलाकात की तस्वीर प्रकाशित हुई है, जिसमें जेटली लाउंज सूट पहने हुए हैं।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending