Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गया छात्र हत्याकांड : मनोरमा देवी का आवास सील

Published

on

गया छात्र हत्याकांड : मनोरमा देवी का आवास सील

Loading

गया छात्र हत्याकांड : मनोरमा देवी का आवास सील

गया| बिहार के गया में 19 वर्षीय छात्र आदित्या सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां और विधान पार्षद मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके घर से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। वहीं, उत्पाद विभाग ने बुधवार को उनका घर सील कर दिया। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद उनके घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनोरमा देवी की गिरफ्तारी का वारंट जारी करने के लिए अदालत में आवेदन दिया गया है। इस बीच, मनोरमा देवी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि जनता दल (युनाइटेड) ने मंगलवार को मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया।

पुलिस के मंगलवार रात उनके गया स्थित आवास पर की गई छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब की छह बातलें बरामद हुई थीं।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात बोधगया से लौट रहे जदयू विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की लैंड रोवर कार को एक कारोबारी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी दौरान, रॉकी ने कथित तौर पर आदित्य को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

आदित्य की हत्या के मामले में रॉकी के पिता बिन्दी यादव और मां मनोरमा देवी का अंगरक्षक राजेश कुमार पहले ही हिरासत में हैं।

नेशनल

बसपा ने जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी का काटा टिकट, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव होंगे उम्मीदवार

Published

on

Loading

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपनी प्रत्याशी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया है। श्रीकला का टिकट कटने की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती ने की है। हालांकि, इसकी क्या वजह है इस संबंध में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि श्रीकला जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

श्रीकला पहले ही बीएसपी उम्मीदवार के रूप में जौनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। श्रीकला की जगह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जौनपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी होंगे। वह जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और सपा गठबन्धन ने बाबू सिंह कुशवाहा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

धनंजय सिंह ने कुछ ही दिनों पहले जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, इसी बीच जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा से टिकट मिला था। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी थी लेकिन सजा पर रोक से इनकार कर दिया था।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह सजा पर रोक न लगने के कारण अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए बसपा की ओर से उनकी पत्नि श्री कला रेड्डी चुनावी मैदान में उतरी थीं। माना जा रहा था कि अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह खुद पत्नी के लिए जौनपुर में प्रचार करने वाले थे। उन्होंने पत्नी श्रीकला को चुनाव लड़ने और जीतने के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

Continue Reading

Trending