Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में युवती को गोली मारने वाले को पीट-पीटकर मार डाला

Published

on

गया, बिहार, डुमरिया क्षेत्र,  

Loading

 

गया। बिहार के गया जिले के डुमरिया क्षेत्र में आयोजित यज्ञ के दौरान गोली चलने से एक लड़की घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

गया, बिहार, डुमरिया क्षेत्र,  

पुलिस के मुताबिक पिपरा गांव निवासी विकास सिंह ने शुक्रवार रात मांडरपर गांव में चल रहे यज्ञ स्थल पर जाकर यज्ञ बंद करने की धमकी देते हुए कई लोगों से दुर्व्यवहार किया। जब ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तो उसने राइफल से गोलीबारी कर दी। इससे यज्ञ में भाग ले रही 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी घायल
हो गई।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने विकास को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, विकास की मौत की सूचना जब उसके गांव पिपरा पहुंची तब गांव के ग्रामीणों ने मांडरपर गांव पहुंचकर यज्ञस्थल पर कई दुकानों में आग लगा दी और कई लोगों के साथ मारपीट की।

शेरघाटी के पुलिस उपाधीक्षक उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि घायल गुड़िया को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से दोनों गांवों में तनाव बना हुआ है।

नेशनल

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक एक बाद एक झटके लग रह हैं। अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। सभी कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है. कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है.

Continue Reading

Trending