Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने 7 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने सात कैंडिडेट्स की नई लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है, उनमें ज्यादातर पूर्वांचल की सीटें हैं।

सपा ने अपनी इस लिस्ट में फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है.

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अब तक 55 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। सपा को अभी और सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान करना है। बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन के तहत 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत कांग्रेस 17 और TMC 1 सीट पर चुनावी मैदान में है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending