Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

अक्टूबर महीने में कुछ राशियों का होगा भाग्योदय, जानें अपना मासिक राशिफल

Published

on

अक्टूबर महीने

Loading

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। जिसके चलते ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है। इस माह कुछ राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और भाग्योदय की संभावनाएं हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  अक्टूबर महीने में सबसे पहले 2 अक्टूबर को बुध मार्गी होंगे और फिर मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य और फिर 18 अक्टूबर को शुक्र का गोचर होगा। इस महीने शनि भी अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे।

जानें अक्टूबर का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी होगा-

मेष- मेष राशि के जातक अक्टूबर महीने में अपनी वाणी पर संयम बरतें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध के कारण नौकरी में बदलाव न करें। कार्यस्थल पर मुश्किलें आ सकती हैं।

वृषभ- अक्टूबर महीने में वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। यह महीना आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकता है। कारोबारियों को मुनाफा होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मनमुताबिक उन्नति मिल सकती है।

मिथुन- अक्टूबर माह में मिथुन राशि वालों की कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग भी बनेंगे। यह महीना आपके लिए सफलताओं भरा साबित हो सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कर्क- कर्क राशि वालों के जीवन से अक्टूबर माह में अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान आपको प्रगति के रास्ते खुलेंगे। हालांकि इस महीने आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।  जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता हैष इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यात्रा से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर लोगों के साथ तालमेल मिलाकर रखें।

यह भी पढ़ें

अक्टूबर में कई ग्रहों का है राशि परिवर्तन, जानें क्या होगा असर?

नवरात्रि में भूल से भी न करें ये काम, वर्ना देवी हो जाएंगी नाराज

तुला- तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर माह बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस माह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने काम की तारीफ मिल सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धन में वृद्धि संभव है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। माह की शुरुआत में आपको सफलता हासिल होगी। इस महीने किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े खर्च के कारण मन परेशान रह  सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर माह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस महीने आपके दिल को ठेस लग सकती है। कारोबार व नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को काम का बोझ बढ़ सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर माह बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस महीने आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको मनचाहा अवसर मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। कृपया अपनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending