Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने कहा- यहां अब लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं  

Published

on

Sidhu came out of jail

Loading

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज पंजाब की पटियाला जेल से रिहा हो गए हैं। वह रोड-रेज मामले में पिछले 10 महीने से जेल की सजा काट रहे थे। रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा यहां अब लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश हो रही है और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे

इससे पहले आज सुबह उनके आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कहा गया था कि क्रिकेटर से नेता बने 59 वर्षीय क्रिकेटर दोपहर में पटियाला जेल के बाहर मीडिया को संबोधित करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू के वकील एचपीएस वर्मा ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस नेता को राज्य की सामान्य छूट नीति के तहत जल्दी रिहाई मिल रही है। उन्होंने कहा, “नवजोत सिद्धू की निर्धारित रिहाई मई में थी लेकिन उनके अच्छे व्यवहार के रहते उन्हे 48 दिन पहले ही रिहा किया जा रहा है।

क्या था मामला

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को रोड रेज के मामले में एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू से जुड़ा यह मामला 1988 का है यानी मामला 33 साल पुराना है। दशकों पुराने केस में सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने 20 मई को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वे पिछले 10 महीने से जेल में बंद हैं।

दरअसल, सिद्धू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई की थी। इसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में सामने आया था कि शख्स की मौत हार्ट अटैक से हुई।

Continue Reading

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending