Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रेयांश को मिला सीएम का सहारा, किडनी के इलाज में मदद करेगी सरकार

Published

on

Loading

गोरखपुर। तीन साल के मासूम श्रेयांश को किडनी की गंभीर बीमारी है। इलाज महंगा है। लिहाजा बिना किसीके मदद के यह संभव नहीं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में थे। सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में वह जनता की समस्याएं सुन रहे थे। अपनी फरियाद लेकर मासूम श्रेयांश को लेकर माया बाजार निवासी अनूप गुप्ता भी पत्नी के साथ जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे। लोगों को सुनते हुए मुख्यमंत्री अनूप के पास पहुंचे। साथ में मासूम बच्चे को देख वह रुक गए। रुंधे गले से मां-बाप ने मुख्यमंत्री से अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने इत्मिनान से उनकी बात सुनी। मौके पर मौजूद डीएम विजय किरन आनंद को निर्देश दिया कि इनसे यथा शीघ्र सभी कागजात तैयार कर शीघ्र ही मदद के लिए शासन को भेजें। सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी।

मालूम हो कि गोरखनाथ मंदिर के कुछ सुरक्षा कर्मियों पर हुए हमले के बाद सोमवार की शाम मुख्यमंत्री अचानक गोरखपुर पहुंचे। इसी क्रम में आज वह जनता की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनता की समस्याओं के बाबत संवेदनशील बनें। समस्याओं का संतोषजनक एवं स्थाई समाधान दें। समस्याओं के समाधान के प्रति टालू रवैया अपनाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके पूर्व हरदम की तरह योगी की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंथ अवेद्यनाथ के दर्शन-पूजन से हुई। फिर वह गोशाला गए। गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें प्यार दुलार दिया। गोशाला कर्मियों से गोशाला के संबंध में जानकारियां ली। बदले मौसम में गायों एवं गोवंशियों के देखभाल की जरूरी हिदायते भी दीं।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending