Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘हंसी तो फंसी’ के फ्लॉप होने के बावजूद सिद्धार्थ-परिणीति बना रहे ‘जबरिया जोड़ी’

Published

on

Loading

मुंबई। ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और ‘लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल’ से डेब्यू करने वाली परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के फ्लॉप होने के बावजूद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दोनों की एक साथ फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके दी।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। परिणीति ने सोमवार को फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तस्वीर में परिणीति और सिद्धार्थ दुल्हा-दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों किनारों पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूल्हे की पोशाक में एक शख्स बैठा है लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। परिणीति ने इसके कैप्शन में लिखा, “घोषणा, शूटिंग शुरू, सिद्धार्थ मल्होत्रा।”

आपको बता दें इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह हैं, जिसकी पृष्ठभूमि बिहार की राजधानी पटना है। निर्माता एकता कपूर ने लिखा, “यह जोड़ी जबरदस्त भी है और जबरिया भी। जबरिया जोड़ी का पहला लुक।” सिद्धार्थ और परिणीति 2014 की फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में साथ नजर आए थे।

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending