Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

पंजाब: शिवसेना ने नंगे पांव निकाला मार्च, राजभवन के अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

Published

on

shiv sena punjab

Loading

चंडीगढ़। शिवसेना की पंजाब इकाई ने राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के चौक से गवर्नर हाउस की ओर नंगे पांव मार्च निकाला। इस बीच मीडिया से बात करते हुए शिवसेना पंजाब के नेता संजीव घनौली और राजीव टंडन ने मांग की कि बंदी सिंहों को रिहा करने से पहले उन पुलिस कर्मियों को रिहा किया जाए, जो आतंकवाद के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे थे, जिन्हें गलत मामलों में फंसाकर जेलों में डाल दिया गया था।

उन्होंने कहा कि 18 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी झूठे केसों के कारण जेलों में बंद हैं। इसके अलावा 80 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी लंबे समय से झूठे मुकदमे झेल रहे हैं।

शिवसेना नेताओं ने मांग थी की कि पंजाब में भी अफीम की खेती की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूरा भारत एक है तो हर राज्य में कानून व्यवस्था भी एक होनी चाहिए। इसलिए राजस्थान की तर्ज पर पंजाब में भी अफीम की खेती होनी चाहिए, जिससे पंजाब में बहने वाली नशे की नदी को रोका जा सके।

नेताओं ने कहा कि पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा को व्यापार के लिए खोला जाना चाहिए ताकि दोनों देशों को व्यावसायिक लाभ मिल सके। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सडक़ पर रोके गए शिव सेना के पैदल मार्च को शांत करने के लिए मौके पर पंजाब राजभवन से पहुंचे अधिकारियों ने शिवसेना नेताओं से बात कर उनका मांग पत्र लिया और उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने पर भी सहमति जताई।

Shiv Sena Punjab marches barefoot, Shiv Sena Punjab, Shiv Sena Punjab latest news,

Continue Reading

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending