Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शक्तिमान घोड़ा प्रकरण में विधायक जोशी गिरफ्तार

Published

on

शक्तिमान घोड़ा प्रकरण, भाजपा विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार, दो आरोपित गिरफ्तार एक अन्य फरार

Loading

शक्तिमान घोड़ा प्रकरण, भाजपा विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार, दो आरोपित गिरफ्तार एक अन्य फरार

दून में हंगामे की आशंका के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात

देहरादून। आखिरकार पांच दिनों तक घोड़े पर चली सियासत के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विधायक गणेश जोशी को विकासनगर कोर्ट में पेश करने के लिए ले गयी है। माना जा रहा है कि विधायक की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियायत और अधिक गरम हो सकती है। इस मामले में सदन में भी हंगामा होता रहा। इससे पूर्व डाक्टरों की एक टीम ने घोड़े शक्तिमान की टांग को ठीक करने की कोशिश की थी। इस टीम में मुंबई के दो डाक्टर और अमरीका से आई एक लेडी डाक्टर भी शामिल थी, लेकिन आपरेशन सफल होने के बावजूद घोड़े की टांग काटनी पडी। डाक्टरों के मुताबिक घोड़े की जान बचाने के लिए जरूरी था। इसके बाद ही माना जा रहा था कि विधायक जोशी की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को विधायक को गिरफ्तार कर लिया। दून में हंगामे की स्थिति के मद्देनजर पुलिस विधायक का मेडिकल कराने के बाद विकासनगर कोर्ट ले गई।

विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाइयों ने कराया मसूरी बंद

इस बीच मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में मसूरी बंद करवा दिया है। उत्तराखंड बीजेपी ने गणेश जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में दोपहर को एसएसपी ऑफिस का घेराव करने का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने गणेश जोशी की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जब गणेश जोशी लोगों से मिल रहे थे तभी कई गाडि़यों ने उन्हें घेर लिया और सिविल ड्रेस में आए कुछ लोग गणेश जोशी को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। सुबह हुई गिरफ्तार के वक्त बीजेपी विधायक गणेश जोशी के साथ नेता मदन कौशिक मौजूद थे। उन्होंने जोशी की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया, लेकिन पुलिस गणेश जोशी को अरेस्ट कर ले गई। इस बीच पुलिस ने पूरे शहर में जबरदस्त चैकसी शुरू कर दी हैै। पुलिस को आशंका है कि विधायक व भाजपा समर्थक हंगामा कर सकते हैं।

अब तक दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार, एक अन्य फरार

बता दें कि 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान को बर्बरता से पीटने के मामले में वह नामजद हैं। एसएसपी सदानंद दाते ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। भाजपा विधायक गणेश जोशी को पटेलनगर स्थित वॉयसरॉय इन होटल से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया। भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में चिह्नित भाजपा नेताओं की तलाश में बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पुलिस दबिश चलती रही। गौरतलब है कि वीरवार को ही हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दून में जोगेंद्र पुंडीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।  तीसरे आरोपी की तलाश में बालावाला में दबिश दी गई लेकिन वो फुटेज के आधार पर बेकसूर पाया गया। विवेचक ने आरोपी बनाए गए भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी के बयान लेने की तैयारी शुरू कर दी थी। विधानसभा सत्र चलने के कारण नोटिस जारी करने से पहले विधिक राय ली गई।

Continue Reading

प्रादेशिक

ई मेल के जरिए अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। इससे ठीक एक दिन पहले सुबह के समय एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सूचना के मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाहरी सर्वर से मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे बम से उड़ा देंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी पर गंभीरता से पुलिस-प्रशासन ने जांच की और स्कूलों को खाली करा कर स्कूलों की तलाशी ली गई। हालांकि यह धमकी केवल अफवाह मात्र निकली। हालांकि इस बाबत भी पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Continue Reading

Trending