Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल्ली में हुआ प्रियंका-निक का वेडिंग रिसेप्शन, देखें UNSEEN PHOTOS

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड हॉलीवुड के सिंगर-एक्टर निक जोनास से शादी कर ली है। शादी के बाद दिल्ली में 4 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया गया। दिल्ली के रिसेप्शन से भी इस न्यूली वेड कपल की खूबसूरत फोटोज़ आई।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

रिसेप्शन की फोटोज़ कुछ इस प्रकार हैं जिसमें आप प्रियंका और निक को खूबसूरत अंदाज में देख सकते हैं। इस खूबसूरत फोटोज़ में इस खूबसूरत कपल को देखा जा सकता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस बीच दोनों रोमांटिक होते नजर आए। जहां प्रियंका ने लाइट कलर का डिजाइनर लहंगा पहना है वही निक ब्लैक सूट में नजर आए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और भारतीय रीति-रिवाज़ से शादी की।

SEE PHOTOS : 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending