Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सत्येंद्र जैन को एक साल बाद मिली अंतरिम जमानत, मेडिकल कंडीशन है आधार

Published

on

Satyendar Jain gets interim bail after one year

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी है। पिछले एक साल से सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं। कल तिहाड़ जेल में बाथरूम में गिरने के चलते उनके सिर में चोट आई थी, उसके बाद से वह ICU में एडमिट हैं। जैन को कोर्ट ने छह हफ्तों के लिए अंतरिम जमानत दी है।

मीडिया के सामने नहीं कर सकते कोई बयानबाजी

कल तिहाड़ जेल में बाथरूम में गिरने के चलते जैन के सिर में चोट आई थी। उसके बाद से वह ICU में एडमिट हैं। कोर्ट ने आदेशित किया है कि अंतरिम जमानत के समय वह दिल्ली छोड़कर नहीं जा सकते हैं और मीडिया के सामने किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं कर सकते हैं।

अब भी खराब है हालत

सत्येंद्र जैन की हालत अब भी खराब है। लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। सिर में चोट आने से परेशानी हो रही है। अस्पताल के डायरेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि डाक्टर्स की टीम उन्हें देख रही है। कुछ टेस्ट कराए गए हैं। शाम को रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending