Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संजय दत्त की ‘अच्छे व्यवहार’ की बदौलत फरवरी में रिहाई

Published

on

संजय दत्त की 'अच्छे व्यवहार', फरवरी में रिहाई, मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट

Loading

नई दिल्ली। मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट से जुड़े मामले में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को उनके ‘अच्छे व्यवहार’ के चलते अगले माह रिहा किया जा रहा है। उन्हें तय समय से कई दिन पहले रिहाई दी जा रही है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ संजय (56) 27 फरवरी को महाराष्ट्र शहर के पुणे में स्थित यरवदा जेल से रिहा होंगे। उन्हें 2007 में उनकी संलिप्तता सिद्ध होने पर छह साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 18 माह की सजा काटने के बाद एक उच्च न्यायालय में अपील लंबित होने की वजह से उन्हें जमानत मिल गई। मार्च 2013 में उच्च अदालत ने उन्हें बाकी बची सजा जेल में काटने का आदेश दिया। फिल्म नगरी मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में करीब 300 लोग मारे गए थे।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending