Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, बोलीं-2022 होगा आखिरी सीजन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल में पहले दौर में हारने के बाद 2022 डब्ल्यूटीए दौरे पर उनका अंतिम सीजन होगा।

35 वर्षीय मिर्जा और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक 12वीं वरीयता प्राप्त काजा जुवान और तमारा जिदानसेक की गैर वरीयता प्राप्त स्लोवेनियाई जोड़ी से एक घंटे 36 मिनट में 4-6, 6-7 से हार गईं थी।

सानिया ने कहा, इस हार के कई कारण थे, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अभी शारीरिक रूप से ठीक नहीं हूं, मैच के दौरान भी मैं दर्द में थी। वहीं, मैं अपने तीन साल के बेटे को इतनी यात्रा करके जोखिम में डाल रहा हूं, जिस पर मुझे ध्यान देना चाहिए। साथ ही मैं अब ज्यादा उम्र की हो रही हूं और मेरा शरीर भी जवाब दे रहा है। यही कारण है कि हम हार गए।

उन्होंने आगे कहा, हर रोज कोर्ट पर आने के लिए मेरे में पहली जैसी ऊर्जा अब नहीं है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं तब तक खेलूंगी जब तक मैं खेल का आनंद ले रही हूं और अब शायद मैं इसका आनंद नहीं ले पा रही हूं। सानिया युगल में विश्व की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी हैं और एकल में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27 थी। वह इस समय विश्व में 68वें स्थान पर हैं।

ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला मिर्जा ने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक के साथ-साथ युगल में मेजर जीता है। उनका आखिरी स्लैम 2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन में मार्टिना हिंगिस के साथ आया था।

मिर्जा अब अमेरिका के साथी ग्रैंड स्लैम चैंपियन राजीव राम के साथ मिश्रित युगल खेलने के लिए तैयार हैं। सानिया ने कहा, अगला सीजन मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा, जो मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खेलने जा रही हूं, जिसे मैं 12 साल की उम्र से जानती हूं और हम कोर्ट पर मस्ती करने की कोशिश करेंगे।

भारतीय खिलाड़ी ने पिछले कुछ वर्षों में नियमित रूप से डब्ल्यूटीए दौरे पर नहीं खेला है, पहले 2018 में उनके मातृत्व अवकाश के कारण और फिर महामारी के कारण 2020 में कोर्ट पर नहीं उतर पाईं थीं। उनका आखिरी खिताब सितंबर 2021 में आया था, जब उन्होंने शुआई झांग के साथ ओस्ट्रावा ओपन में 43वीं डबल्स ट्रॉफी जीती थी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending