Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सारी रात जेल में टहल-टहल कर सिगरेट पीता रहा टाइगर

Published

on

Loading

जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को जमानत मिल गई है। जमानत मिलते ही सलमान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। फैसला आते ही फैंस जमकर डांस कर खुशियां मनाने लगे। दोषी करार दिए जाने के बाद से सलमान दो रात से जेल में थे।

टाइगर

(साभार इंटरनेट)

दूसरे दिन शुक्रवार को भी सलमान ने ना तो कैदियों की ड्रेस पहनी और ना ही जेल का खाना खाया। पूरे समय वे जींस-टीशर्ट में ही रहे और होटल से मंगवाया खाना खाया। सुबह उनकी दोस्त प्रिटी जिंटा मिलने आईं तो उन्होंने आपस में आधा घंटा बातचीत की और फिर बहन अलवीरा-अर्पिता आईं तो उनसे भी खूब बातें कीं।

(साभार इंटरनेट)

उस समय बॉडीगार्ड शेरा भी वहां मौजूद थे। इसी बीच सलमान से जुड़ी एक बेहद चौकाने वाली बात सामने आई है। खबर है कि गुरुवार की रात सलमान खान जेल में टहल-टहल कर कई सिगरेट फूंक डाली। पांच साल की सजा काटने के बाद सलमान की पहली रात मच्छरों के साथ गुजरी। मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाने के बाद ही सलमान को चैन मिला जिसके बाद वह 6 बजे की बजाय 10 बजे सो कर उठे।

Breaking: 5 साल की सजा सुनते ही फूट-फूट कर रोने लगा बॉलीवुड का दबंग खान

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending