Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस जीत के साथ पूरी हुई सचिन पायलट की कसम, सालों बाद किया ये काम

Published

on

Loading

सोमवार को अल्बर्ट हॉल प्रांगण में राजस्थान में कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पालयट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के समय उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी साफा पहना हुआ था। सभी की नजर साफा पर इसलिए रही, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद सचिन ने कसम खाई थी कि अपने सिर पर साफा तभी बांधेंगे, जब कांग्रेस सत्ता में लौटेगी।

बता दें, 2014 में पार्टी की हार के बाद पालयट ने खुद को साफे से दूर करने का फैसला किया जो कि संस्कृति का एक प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि राजस्थानी साफा राजस्थान में संस्कृति और परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रचार अभियान के दौरान जब भी सचिन पायलट को लोगों और उनके समर्थकों ने भेंट रूप साफा दिया, तब पायलट उसे माथे से लगाकर रख दिया करते थे।

आपको बता दें, जनवरी 2014 में पायलट ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। विधानसभा चुनाव 2013 और लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी राज्य में बुरी तरह हारी। अपनी मेहनत से इस विधानसभा चुनाव में पार्टी जीती और पालयट राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending