Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘भविष्य का भारत – RSS का दृष्टिकोण’ : संघ की बैठक में शामिल होंगे कांग्रेस के मुखिया?  

Published

on

Loading

मुंबई। राहुल गांधी आए दिन भाजपा और आरएसएस को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। कांग्रेस के मुखिया राहुल ने आरएसस पर अपने विदेशी दौरे के दौरान देश को बांटने का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बावजूद RSS ने अपने संवाद बैठक में राहुल को न्योता भेजा है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ‘भविष्य का भारत- आरएसएस का दृष्टिकोण’ विषय पर 17 से 19 सितंबर तक दिल्ली के विज्ञानभवन में संवाद करेंगे।
इस बैठक में आरएसएस सभी क्षेत्रों से लोगों को बुला रहा है। इस बैठक में राजनीतिक दलों को भी बुलाया गया है।
इस बैठक में राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए आरएसएस ने कहा है कि, “इस बैठक में हम उन सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजेंगे जो आज तक भारत को नहीं समझ पाए हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending