Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

आखिर ट्राली में कब तक झूलती रहेगी जिंदगियां

Published

on

मंदाकिनी घाटी, ट्राली से आवागमन, देहरादून, रुद्रप्रयाग, ट्राली में झूलने को मजबूर, केदारनाथ आपदा

Loading

मंदाकिनी घाटी, ट्राली से आवागमन, देहरादून, रुद्रप्रयाग, ट्राली में झूलने को मजबूर, केदारनाथ आपदा

River crossing by Trolley

ट्राली में कईं ग्रामीणों की कट चुकी हैं उंगलियां

सुनील परमार

देहरादून/रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी घाटी के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपदा को तीन साल का समय गुजर चुका है और पीड़ित लोग आज भी आपदा जैसे हालातों का सामना करने को मजबूर हैं। ट्राली से आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। बार-बार प्रशासन और सरकार के सामने अपनी फरियाद रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिस कारण स्थानीय निवासी ट्राली में झूलने को मजबूर हैं।

केदारनाथ आपदा को बीते तीन साल का समय पूरा हो गया है। यहां तक कि प्रभावित लोग आपदा की यादों को भुलाकर नये जीवन की शुरूआत में लगे हुए हैं, लेकिन मंदाकिनी घाटी की जनता आज भी आपदा जैसे हालातों से गुजर रही है। ट्राॅली में सफर करना ग्रामीणों की नियति बन गई है। हर दिन ट्राॅली के जरिये बाजार आना-जाना लगा रहता है। कभी तो ट्राॅली खराब होने पर घंटों तक ठीक होने का इंतजार भी करना पड़ता है, जिससे समय बर्बाद होता है।

विजय नगर में डेढ़ करोड़ में केवल आधार स्तम्भ ही खड़े किए गये

भारी बरसात के कारण मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है, जिस कारण लोनिवि की ओर से कच्चे पुलों को निकाल लिया गया है। ऐसे में ग्रामीण जनता को ट्राॅली का सफर करना पड़ रहा है। इन ट्राॅलियों से कईं लोगों की उंगलियां भी कट चुकी हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। मंदाकिनी घाटी में सबसे ज्यादा समस्या विजयगनर, भीरी, स्यालसौड़, चन्द्रापुरी में झूलापुल न बनने के कारण हो रही है।

आपदा से पहले क्षेत्र की हजारों की जनता झूलापुलों से आवागमन करती थी। मगर अब प्रभावितों को ट्राॅलियों से सफर करना पड़ रहा है। ट्राॅली लगाने के बाद से लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। कभी-कभार ट्राॅली बीच में ही खराब हो रही है, जिसके बाद ग्रामीणों को मंदाकिनी में गिरने का भय सताता है। स्थिति इतनी भयावह बनी है कि ग्रामीण ट्राॅली से आवागमन करने में कतरा रहे हैं और पांच से दस किमी की पैदल दूरी नापकर बाजार पहुंच रहे हैं।

आपदा के बाद से अधिकारी और ठेकेदारों की मौज बनी है। झूलापुलों के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। अकेले विजयनगर में एक करोड़ साठ लाख खर्च हो चुके हैं, बावजूद इसके झूलापुल का आधार स्तम्भ भी अब तक खड़ा नहीं किया गया है।

पुलों के निर्माण में हो रही देरी के लिए साफ तौर पर देखा जाये तो विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं, जिनकी ठेकेदार भी सुनने को तैयार नहीं हैं। विजयनगर पुल से बीस हजार से अधिक जनसंख्या जुड़ी हुई है। लोनिवि ऊखीमठ के अन्तर्गत पांच झूलापुलों का निर्माण किया जाना है, जिनमें कालीमठ घाटी का झूलापुल ही अब तक बनकर तैयार हो पाया है।

जबकि विजयनगर, चन्द्रापुरी, भीरी, स्यालसौड़ के पुलों का निर्माण नहीं हो पाया है। यहां पर पुलों के निर्माण की गति धीमी है। सिर्फ चन्द्रापुरी और विजयनगर में आधार स्तम्भ ही खड़े किये गये हैं। अन्य जगहों पर पुल निर्माण की स्थिति शून्य है। गौर करने वाली बात यह भी है कि आपदा के बाद पुलों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति होने के बावजूद भी कार्य में प्रगति देखने को नहीं मिली है।

एक ठेकेदार को दो से तीन पुलों का कार्य सौंपा गया है, जो कार्य में तेजी दिखाने की जगह ढिलाई बरत रहे हैं। ऐसे में खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री, ग्रामीण हरिकृष्ण नौटियाल, सौकार सिंह, बलवंत सिंह, दर्मियान सिंह, शांति चमोला ने कहा कि विजयनगर और चन्द्रापुरी के पुलों का निर्माण न होने से क्षेत्र की जनता को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

विभागीय अधिकारी की ठेकेदारों से सांठगांठ होने के कारण कार्य में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। बार-बार शासन से धन की मांग की जा रही है, जबकि जितनी धनराशि इन पुलों के निर्माण में खर्च की जा रही है इतने से तो मोटरपुल का निर्माण किया जाता है। भोलीभाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। मानसून शुरू होने वाला है और बरसात से मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।

लोनिवि ऊखीमठ ,अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया कि झूलापुलों के कार्य में तेजी लाई जा रही है। मार्च 2017 तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। बरसात के कारण कच्चे पुलों को मंदाकिनी नदी से हटा लिया गया है। ग्रामीणों को ट्राॅली के सफर में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

 

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending