Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

झारखंड में उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

रामगढ़ | झारखंड में रामगढ़ जिले में उपचुनाव से महज दो दिन पहले कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका की शनिवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रामगढ़ उपचुनाव में 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतगणा दो मार्च को होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजकिशोर जब अपने घर से मात्र 100 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के निकट अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे,उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश आए और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की.अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वह राजकिशोर को अस्पताल ले गयी,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा,”हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है। इस वारदात में शामिल लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending