Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, दिल्ली सरकार ने मांगी सेना की मदद

Published

on

Record breaking rise in Yamuna water level

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ के खतरों का सामना कर रही है। यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

आईटीओ में लगातार घुस रहा पानी

आईटीओ स्थित विकास भवन पर ड्रेन रेगुलेटर टूटने के चलते यमुना का पानी लगातार आईटीओ में घुस रहा है। जिससे यमुना का पानी तेजी से शहर में घुस रहा है। अधिकारी रेगुलेटर को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम है। जलभराव और बाढ़ के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

मध्य दिल्ली में प्रवेश के रास्ते

सिग्नेचर ब्रिज- बंद

वजीराबाद ब्रिज- बंद

कश्मीरी गेट- बंद

लोहे का पुल- बंद

गीता कालोनी- बंद

विकास मार्ग- बंद

एनएच नौ- खुला

डीएनडी- खुला

कालिंदी कुंज- खुला

विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद, छोटे वाहनों की नो एंट्री

पानी भरने के कारण विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद किया गया है। छोटे वाहनों को बिल्कुल नहीं गुजरने दिया जा रहा है। बस आदि को पुलिस चलने की अनुमति दे रही है। रिंग रोड, भैरो मार्ग समेत समेत कई मार्ग कल से ही बंद हैं।

दिल्ली सरकार ने मांगी सेना से मदद

पूरी रात दिल्ली सरकर की टीमें डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 के रेगुलेटर के पास नाले में आई दरार को ठीक करने के लिए काम करती रहीं। फिर भी इस दरार को ठीक नहीं किया जा सका है। यहां से यमुना का पानी शहर में प्रवेश कर रहा है।

इसके कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने मुख्य सचिव को सेना, एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, इसे तत्काल ठीक किया जाने की जरूरत है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending