Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चारा घोटाला तो बहुत सुना होगा, अब चूहा घोटाला भी जान लीजिए…

Published

on

चूहा घोटाला

Loading

मुबंई। भारत एक विकासशील देश है और विकसित बनने की राह पर है। लेकिन विकसित बनने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार है। यही वजह है कि भारत देश में गरीब और गरीब होता जा रहा हैं, और अमीर और अमीर। आपने भारत देश में काफी घोटाले सुने होंगे, लेकिन यह घोटाला कभी नहीं सुना होगा। इस घोटाले का नाम है ‘चूहा घोटाला।’

महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में चूहों को मारने के लिए दिए गए ठेके की जांच कीमांग की है। खड़से ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए चूहे मारने के टेंडर में घोटाले का आरोप लगाया।

आपको बता दें, खड़से ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शहर में छह लाख चूहों को मारने के लिए दो साल का समय लिया था। भाजपा नेताने बताया  कि एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि मंत्रालय में 3,19,400 चूहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक कार्य आदेश जारी किया। कंपनी को छह महीनेका समय दिया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने महज सात दिनों में इस काम को अंजाम कैसे दिया ?

खड़से ने कहा कि इसका मतलब है कि एक दिन में 45,628.57 चूहे मारे गए। मतलब कंपनी ने हर मिनट 31.68 चूहे मारे। उनमें 0.57 अवश्य ही नवजात रहेहोंगे। उनके इस बयान पर सदन में ठहाके गूंज उठे। उन्होंने आगे कहा, जो चूहे मारे गए हैं, उनका वजन करीब 9,125.71 किलोग्राम रहा होगा और मरे हुए चूहोंको मंत्रालय से ले जाने के लिए रोजाना एक ट्रक की जरूरत पड़ी होगी। लेकिन यह नहीं पता कि उन्हें कहां फेंका गया?

यह भी पढ़ेंः

सेलिब्रिटीज को शो से लौटाने वाले कपिल शर्मा को अब सोनी टीवी ने सेट से लौटाया वापस

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending