Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखीमपुर खीरी: छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकली छात्रा की रेप के बाद हत्या

Published

on

Loading

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 19 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद ह्त्या कर दी गई। छात्रा छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी। जब वो वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा का शव गांव के ही एक सूखे तालाब के पास से बरामद किया। पुलिस ने छात्रा के साथ रेप की पुष्टि की है। पिछले 10 दिनों में इस जिले में किसी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का ये दूसरा मामला है।

एसपी सतेन्द्र कुमार ने कहा है, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।” किशोरी के रिश्तेदारों के अनुसार, वह छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए पड़ोसी शहर जाने के लिए सोमवार को घर से निकली थी। हालांकि, जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

लड़की के चाचा ने पत्रकारों से कहा, “मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहूं या किस पर संदेह करना है। वह सोमवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास चली गई। हमें किसी पर शक नहीं है।”

#rape #lakhimpurkheri #uttarpradesh #police

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending