Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

डिंपल के साथ मतदान के बाद बोले अखिलेश- पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही

Published

on

ramgopal yadav

Loading

लखनऊ। उप्र में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

गुजरात: प्रधानमंत्री ने किया मतदान, कहा- धूमधाम से मनाया गया लोकतंत्र का पर्व

बीएसएफ ने पंजाब में मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 3 किलो हेरोइन बरामद

सैफई के पोलिंग बूथ पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने सुबह-सुबह मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी।

भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी जनता: शिवपाल

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान जारी है। पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।

मैं इस क्षेत्र की बहू हूं: डिंपल

वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।

निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।

वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है प्रशासन

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है।

कई दिन से कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है पुलिस

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

वोट डालने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।

Ramgopal Yadav, Ramgopal Yadav voted, Ramgopal Yadav latest news, by-election in UP,

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending