Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

ममता बनर्जी नहीं, वो मुमताज खान है: बंगाल CM पर भड़के राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास

Published

on

Ram temple chief priest Satyendra Das furious at Bengal CM Mamata Banerjee

Loading

अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई के वीडियो को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वह ममता बनर्जी नहीं, बल्कि असल में मुमताज खान हैं। वह भगवा रंग देखते ही भड़क जाती हैं। बंगाल में हिंदुओं पर हमले और अत्याचार के पीछे खुद वहां की सीएम का ही हाथ है।

आचार्य ने कहा, ‘यह किसी व्यक्ति ने पता नहीं कहां से इनका नाम निकाला था कि मुमताज खान जो हैं, वह इस समय की ममता बनर्जी हैं। यह पहले मुमताज खान ही रही होंगी। वहां बंगाल में ही हिंदू और साधुओं के ऊपर अधिक अत्याचार होता है। रामनवमी के जूलुस पर हमला होता है। दुर्गा पूजा के पंडाल में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं। बंगाल में हिंदुओं के ऊपर ऐसा अत्याचार इसलिए होता है क्योंकि इसके प्रतिकूल खुद वहां की मुख्यमंत्री ही हैं।’

उन्होंने कहा,’मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण से दुर्गा पूजा, रामनवमी या जो भी हिंदू अनुष्ठान हैं, इन सबको वह नकारती हैं। इसलिए साधुओं का भगवा रूप देखकर उनको और भी अधिक क्रोध आ जाता है। इसलिए वह आक्रमण कराती हैं। यह खुद मुख्यमंत्री की देन है। इस तरह की घटनाएं बहुत दुखद और घोर निंदनीय हैं।’

इस बीच पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में साधुओं के समूह को भीड़ के पीटने का वीडियो वायरल होने को लेकर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की ओर से शेयर किए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ममता बनर्जी की गहरी चुप्पी शर्मसार करने वाली है। क्या ये साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? अत्याचार जवाबदेही की मांग करता है।

राम मंदिर पर ममता ने खाई अल्लाह की कसम

इससे पहले पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा, “मुझसे राम मंदिर को लेकर पूछा गया। मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चले, सबके बारे में बात करे। आपको जो करना है करिए, आप चुनाव से पहले गिमिक कर रहे हैं करिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है। मैं ईश्वर-अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं कि जबतक मैं रहूंगी तब तक कभी हिंदु-मुसलमान में भेदभाव करने नहीं दूंगी।”

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending