Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक LIVE: येदियुरप्पा के सीएम बनते ही राज्यपाल पर गिरी गाज, सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये कदम

Published

on

येदियुरप्पा

Loading

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने भले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हो लेकिन आगे की राह उनके लिए इतनी आसान नहीं है। येदियुरप्पा को अब सदन में बहुत साबित करना है। येदियुरप्पा ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली बीजेपी अन्य राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई।

येदियुरप्पा

साभार इंटरनेट

वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने राज्यपाल के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। राज्यपाल का यह फैसला जेठमलानी को नागवार गुजरा है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जेठमलानी का मानना है कि यह राज्यपाल के संवैधानिक पद का दुरूपयोग है।

येदियुरप्पा

साभार इंटरनेट

जेठमलानी ने राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने भी इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।

येदियुरप्पा

साभार इंटरनेट

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि न्यायमूर्ति ए के सीकरी की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय विशेष पीठ 18 मई इस पर सुनवाई करेगी।

राम जेठमलानी ने अपनी याचिका में राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यपाल का आदेश संवैधानिक शक्तियों का घोर दुरुपयोग है, इससे वह जिस पर विराजमान हैं उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचा है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending