Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजनाथ ने किया नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का शुभारंभ

Published

on

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन, नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा, मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री, वाटर वेंडिंग मशीन, स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वाहन, एकीकृत सुरक्षा प्रणाली

Loading

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन, नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा, मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री, वाटर वेंडिंग मशीन, स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वाहन, एकीकृत सुरक्षा प्रणाली

rajnath singh

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नि:शुल्क वाई-फाई सेवा सहित अन्य यात्री सुविधाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद अब यात्री चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा का लुत्फ उठा सकेंगे। चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर 24 घंटे मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यात्री स्टेशन परिसर में एक बार लॉग इन कर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। राजनाथ ने चारबाग स्टेशन पर एक नई मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री, वाटर वेंडिंग मशीन की शुरुआत और स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वाहन व एकीकृत सुरक्षा प्रणाली का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा रेलवे के डीजल शेड में 10 करोड़ से अधिक की लागत से एक नया शेड शुभारंभ किया गया। इस शेड में एक साथ तीन इंजनों का रखरखाव हो सकेगा।

कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, मेयर दिनेश शर्मा, डीआरएम एके लाहोटी, वरिष्ठ डीसीएम अजीत सिन्हा सहित पूवरेत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह व अन्य आला अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending